सोमवार तक चलेगी जरगो कमांड की नहरें

Spread the love

अहरौरा,मिर्जापुर। किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की गुरुवार को अतरौली कोठी इमलिया चट्टी पर हुई बैठक निर्णय लिया गया की जरगो कमांड की सभी नहरें सोमवार तक चलेगी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में रवि की सिंचाई की समीक्षा मे जिसमें पाया गया कि जरगो मेन कैनाल से सम्बंधित गांवों का पौनी रे्यूलेटर के नीचे अदलहाट क्षेत्र की अधिकांश सिंचाई हो चुकी है। आंशिक बाक़ी है जिसके लिए कल तक संपूर्ण कमांड की नहरें यथावत चलेंगे परंतु अतरौली माइनर व भागवत राजवाहा से संबंधित खुंदका माइनर, मानिकपुर माइनर और घरवासपुर माइनरो में जरहा, खानजादीपुर, दरियापुर, रानीपुर, सिलौड़ी, रेहिया, कन्दवा, सझौली व घरवासपुर जैसे कुछ गांवों का सिंचाई अभी बाक़ी है। शत्-प्रतिशत सिंचाई का लक्ष्य रखते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि अभी आवश्यक पंसाल से उपरोक्त चारो माईनरो को 24 फ़रवरी तक विशेष अभियान के रूप में इस प्रकार से चलाया जायेगा कि आवश्यक जगह पर ही पानी जाए अनावश्यक जगह न जाए इस हेतु कार्य योजना भी बनायी गयी। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता हरिशंकर प्रसाद, अवर अभियंता अजीत पटेल, हरिशंकर सिंह, संदीप यादव व अजय प्रजापति एवं समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, रामचंद्र सिंह, कंचन सिंह, सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *