एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना ने जन सूचना केन्द्र की स्थापना की

Spread the love

हजारीबाग,/ एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना ने स्थानीय रैयतों और प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए जन सूचना केन्द्र की स्थापना की है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने इसकी घोषणा की थी। बुधवार को हजारीबाग रोड स्थित एनटीपीसी के पुराने कार्यालय में इस केन्द्र की शुरुआत की गई।

जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे लोग अपनी समस्याओं या परियोजना से संबंधित जानकारी जन सूचना केन्द्र के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना और परियोजना से जुड़ी पारदर्शिता बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *