अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बरबकपुर गेट के पास शनिवार शाम को लगभग 6 बजे दो बाइकों में आमने सामने हुई टक्कर हुई एक साइकिल सवार राजमिस्त्री सहित बाइक सवार दो कुल तीन लोग घायल हो गए। साइकिल सवार राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बरबक गेट के पास आमने सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई इसी बीच एक साइकिल राजमिस्त्री टेंगरी प्रसाद 62 वर्ष पुत्र भग्गू निवासी निझरी अदलहाट जो काम करके वाइस अपने घर लौट रहे थे चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक सवार विशाल बिंद पुत्र रमेश बिंद उम्र 16 निवासी सरिया अहरौरा व शंकर बिंद पुत्र महेन्द्र 35 वर्ष निवासी सक्तेशगढ़ चुनार जो शेरवा जमालपुर से आ रहा था घायल हो गए।
एक बाइक सवार अहरौरा से अदलहाट की तरफ से जा रहा था उसको हल्की चोट होने के कारण मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के ई एम टी शैलेन्द्र यादव ने सभी घायलों को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाए जहां से टेंगरी की स्थिति गंभीर होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
