अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर सेकेंड के किचन रुम का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात्रि दो भरा गैस सिलेंडर, दो बोरी चावल, दो बोरी गेहूं सहित बरतन उठा ले गए।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया की बुधवार को सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा की किचन रुम का ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करने की मांग किया है।
विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित राशन चोरी
