अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार बीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह महादेव का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात वाराणसी के सिगरा स्थित सेवन मेड हॉस्पिटल में निधन हो गया। क्षेत्र के कन्हईपुर चित्त विश्राम निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गए हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे राजू सिंह के निधन पर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है लोगो ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोक व्यक्त करने वालो में अरविन्द कुमार त्रिपाठी, गोपाल दास गुप्ता, नीरज पांडेय, भारत भूषण त्रिपाठी, दीनू सिंह सहित अन्य लोग रहे।
लंबी बीमारी के बाद पत्रकार राजू सिंह का निधन
