सीसीएल जन आरोग्य केंद्र द्वारा दो स्थानों पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 154 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Spread the love

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा 23 नवंबर को रांची में दो स्थानों पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर पिस्का नगरी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

वहीं, दूसरा शिविर सीसीएल की गांधीनगर कॉलोनी स्थित जन आरोग्य केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें 84 संविदा कर्मचारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें विशेष रूप से महिला संविदा कर्मचारियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। दोनों शिविरों में कुल 154 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही, चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देने के साथ सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य बुजुर्गों एवं संविदा कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह, सीएमओ एवं इंचार्ज, गांधीनगर, डॉ. प्रीति तिग्गा, सीएमओ एवं सीएसआर इंचार्ज, डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपक, डॉ. प्रियंका, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. ललिथा प्रिया, डॉ. रत्नेश सिंह, डॉ. रवि रोशन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. उमा, मुन्ना कुमार सिंह, श्रुति जायसवाल, राजेंद्र कच्छप एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *