सरल स्वभाव और संवेदनशील कार्यशैली से बनाई पहचान
पिपरी (सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख और आमजन के प्रति आत्मीय व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय का सोनभद्र से जौनपुर स्थानांतरण हो गया है। उनके तबादले की खबर से पिपरी सर्किल में उनसे जुड़े लोगों के बीच मायूसी है।
अपने कार्यकाल के दौरान हर्ष पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था के मामलों में सख्ती के साथ फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। शांत स्वभाव, सरल व्यवहार और सहज उपलब्धता के चलते पिपरी, रेणुकूट, अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र में उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।पत्रकार दीपू तिवारी ने कहा सरकारी सेवा में तबादला सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अच्छे व्यवहार और कार्यशैली के लिए हर्ष पांडेय लंबे समय याद किये जायेंगे।
