उद्योगपति एवं कोल इंडिया के निदेशक आनंद शेखर सिंह का देवरिया बाजार में भव्य स्वागत

Spread the love

पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, अधिवक्ता जेपी सिंह समेत भाजपा नेताओं एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने किया जोरदार अभिनंदन, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया सम्मानित

आलापुर, अंबेडकरनगर। बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति  आनंद शेखर सिंह के कोल इंडिया का निदेशक बनने के बाद पहली बार जनपद के आलापुर क्षेत्र स्थित देवरिया बाजार पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देवरिया स्टेट के बाबू जयंत कुमार सिंह के आवास पर आयोजित इस स्वागत समारोह में राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षत्रिय समाज से जुड़े गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा।आनंद शेखर सिंह के आगमन पर पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व भाजपा विधायक अनीता कमल, क्षत्रिय महासभा के जिला महासचिव एवं अधिवक्ता जे.पी सिंह, विपिन सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आनन्द शेखर सिंह को फूल मालाओं के साथ अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

आनंद शेखर सिंह ने अपने संबोधन में स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आलापुर की धरती से उनका विशेष जुड़ाव है। यहां के लोगों का स्नेह, अपनापन और सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।पूर्व विधायक अनीता कमल ने अपने उद्बोधन में आनंद शेखर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।जयंत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आनंद शेखर सिंह का उनके आवास पर आगमन परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ लोगों ने पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया, उसके लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं। सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और सम्मान की परंपरा को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *