संविधान संवाद अभियान के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 

Spread the love

चन्दौली। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज 23 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एक स्वर, एक संविधान के संबंध में संविधान संवाद (संविधान पर संवाद) अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रातः 08:00 बजे लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कैलाशपुरी मुगलसराय, चन्दौली में सुश्री ईशा राय सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. द्वितीय चन्दौली द्वारा विद्यार्थियों के मध्य संविधान विषयक परिचर्चा की गई।

इसी प्रकार प्रातः 08:00 सेंट जान्स स्कूल, कटसिला चन्दौली में श्रीमती एकता सिंह-lll न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संजय कुमार यादव प्रबंधक, बिन्दु प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य तथा राजेश कुमार सिंह उप प्रधानार्च, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कैलाशपुरी मुगलसराय, चन्दौली एवं प्रधानाचार्य, सेंट जान्स स्कूल,कटसिला चन्दौली सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *