सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार को लेकर के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Spread the love

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड टोले में स्थित सामुदायिक भवन कई वर्षों से जिर्ण सिर्ण पड़ा हुआ है,जिसको लेकर के ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी के नाम पर एक ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द सामुदायिक भवन का जिरणोधार कराया जाए और वहां के लोगों को सुविधा मिल सके। काशीकुड टोला आदिवासी बहुल एरिया है और वहां पर लगभग 100ः आदिवासी लोग रहते हैं ,और वहां की सामुदायिक भवन मरम्मत के इंतजार कर रहा है ,और जिर्ण सिर्ण पड़ा हुआ है।
  युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की की जल्द से जल्द इसका जिर्णोधार कराया जाए। इस दौरान सुरेश कुमार कमरों ,रामरति पोया, विश्वनाथ प्रताप सिंह रामबाबू खंजर,वीरेंद्र प्रताप सिंह,राज नारायण  गोड़,ओम प्रकाश गोड़,बाबूलाल प्रजापति, भैया राम गोड़,सुग्रीव गोड़, शंकर गोड़, राजाराम गोड़, प्रियंका कुमारी गोड़,शिव कुमारी गोड़,किस्मत  देवी गोड़, राम रतन  गोड़, रागनी देवी, संतोषी देवी, सुमंती देवी,चांदनी देवी,सुनीता देवीसमेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *