दुद्धी एसडीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र)। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत दुद्धी उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों के अभिलेखों की जांच की और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *