सोनभद्र, सिंगरौली। विश्व गुणवत्ता माह 2026 और एनटीपीसी के ‘समग्र गुणवत्ता एवं सुरक्षा’ विषय पर आयोजित कोर वैल्यू माह के तहत एनटीपीसी विंध्याचल के एफक्यूए विभाग ने गुणवत्ता एवं सुरक्षा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कार्यस्थल और दैनिक जीवन में गुणवत्ता एवं सुरक्षा के लिए शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता और अनुशासित कार्यप्रणाली के महत्व को रेखांकित करना था। एनटीपीसी लिमिटेड के पूर्व निदेशक (परियोजनाएँ) उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य ने किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) और माणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) की उपस्थिति में वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वॉकाथॉन में महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, एलएंडटी के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों सहित 300 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि गुणवत्ता के प्रति जागरूकता, सुरक्षित कार्यप्रणाली, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामूहिक जिम्मेदारी से संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलता है।
बी. एच. रामकृष्ण, अपर महाप्रबंधक (एफक्यूए) ने धन्यवाद ज्ञापन में टीएडी, सुरक्षा विभाग, सीएचपी, एलएंडटी, आईसीएच और एफक्यूए टीम के सहयोग की सराहना की। वॉकाथॉन ने ‘स्वस्थ व्यक्ति, सुरक्षित कार्यस्थल और हर कार्य में गुणवत्ता’ का संदेश दिया।
एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत्ता और सुरक्षा का संदेश
