एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

Spread the love

 मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव राठी ने मरीजों की जांच, 154 मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श 

सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी), जयंत में शुक्रवार को निःशुल्क कार्डियक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव राठी और उनकी टीम ने 154 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ एनसीएल के प्रमुख चिकित्सा सेवाएं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), एनएससी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, जेसीसी प्रतिनिधियों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *