खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से मिलता है युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका – मित्रसेन यादव 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर।  खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे और सदभाव को बढ़ावा देती हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है । उक्त बातें एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काट कर उदघाटन करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मित्रसेन यादव ने कही।  खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच जय ब्रह्मचारी बाबा एवं गोरखपुर के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने जय बाबा ब्रह्मचारी को कड़े मुकाबले में 3 अंको से हराया। इस दौरान उदघाटनकर्ता मित्रसेन ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से शारीरिक और मानसिक विकास होता है ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन संसाधनों के अभाव मे प्रतिभाएं दब जाती है। ग्रामीण इलाके के कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु खेलकूद मैदान विकसित करने चाहिए।

प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भागीदारी की फाइनल मैंच हंसवर ए एवं चांदपट्टी टीम के बीच खेला गया जिसमें चांदपट्टी की टीम ने हंसवर ए को कड़े मुकाबले में हराया ।  हंसवर ए को 33 एवं चांदपट्टी को 17 अंक मिलें। विजेता टीम चांदपट्टी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक गोबिंद निषाद ने बताया कि ग्रामीण इलाके में भी प्रतिभा विकसित हो सके इसीलिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है आगे भी यह आयोजन जारी रहेगा। इस दौरान श्यामनन्द निषाद, विजय प्रकाश, राजेश यादव, दीपक निषाद, सुरेन्द्र निषाद, रामआजाद,घामू,कमलेश,संजय, संतबीर निषाद,बब्लू,राम अवध निषाद,योगेन्द्र निषाद, दिवाकर निषाद, हरिवंश, सोहन निषाद आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *