सोनभद्र। छठ महापर्व पर नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालु प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें और जलाशयों में निर्धारित सुरक्षित सीमा का उल्लंघन न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण डूबने, फिसलने, भगदड़, नाव दुर्घटना, बिजली के करंट और आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहना होगा।
सुरक्षित घाटों पर ही करें छठ पूजा, सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की अपील
