जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान, कला प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को विज्ञान व कला के बच्चों ने प्रदर्शनी लगाया जिसका अवलोकन विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया । इस दौरान कक्षा 9 के छात्र अभय द्वारा गन्ना काटने व छिलने की बनाई गई मशीन का विधायक ने सराहना किया।प्रदर्शनी में सौरभ विश्वकर्मा ने जल कुंभी निकालने व मूली गाजर धुलने की मशीन विकास यादव कक्षा 10 ने वन फाइव पैनल मशीन बनाया किसानों के मल्टी पेपर को छेद करता है । चंदन यादव क्लास 12 ने किसानों के लिए पौधे जैसे गोभी टमाटर मिर्च लगाने वाली मशीन का निर्माण किया था ।
वहीं लड़कियों के द्वारा पेंटिंग गुलदस्ते फूल सहित अन्य चीजें हाथों द्वारा बनाई गई थी । कुछ बच्चियों ने खाने पीने के सामानों का स्टाल लगाया था। विधायक ने बच्चियों के स्टाल के पास जाकर उनके बनाए हुए खाने के चीजों को चखा और सराहना किया।इसके पूर्व विधायक का स्काउट गाइड के बच्चों ने बैंड बजाकर स्वागत किया । इसके साथ ही विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विद्यालय में विधायक निधि से बने कमरे का फीता काट कर व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शुभेंद्र कुमार प्रधानाचार्य संतोष कुमार सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
