जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में आकाश प्रथम, प्राथमिक वर्ग में शिवम ने हासिल किया पहला स्थान

Spread the love

सोनभद्र। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रॉबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के एक-एक छात्र ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 20 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के 10-10 प्रतिभागी शामिल रहे। प्राथमिक वर्ग में कांशीराम कम्पोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, घोरावल के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, चोपन के आयुष कुशवाहा द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय हरदी मोड़, म्योरपुर के जय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाड़, करमा के आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कांशीराम कम्पोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, घोरावल के संदीप कुमार गुप्ता द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया, म्योरपुर की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *