होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किग्रा गांजा के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित अस्थाई टोल प्लाजा के पास वनस्थली विद्यालय के पास से शनिवार को पुलिस ने होण्डा सिटी कार की डिग्गी में भरकर ले जा रहे 44 किलो गांजा के साथ कार सवार 4 तस्करों रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार.मोहन चौधरी पुतनरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, .पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर .गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक की 02 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा हुआ कुल 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया । और गिरफ्तार गांजा तस्करों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी धनुष धारी पांडेय,शशि प्रताप सिहं, नरेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *