प्राथमिक विद्यालय में मनबढों ने किया अध्यापकों पर हमला 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत कंपोजिट सरकारी विद्यालय में घुस कर आधा दर्जन मनबढ़ो ने दो सहायक अध्यापकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त विवरण के अनुसार थाना जहाँगीर गंज अन्तर्गत कमपोजिट विद्यालय जैती में एक सहायक अध्यापक ने शरारत करते हुए बच्चे को डांट दिया और डराया बच्चा अपने घर भाग गया। घर पहुंच कर बच्चे के साथ उसकी मां बबिता, विकास पुत्र चमन, बाढ़ऊ पुत्र हरिलाल,विशाल पुत्र चुम्मन, बृजमोहन पुत्र बलिहारी निवासी ग्राम बंगाल पुर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर विद्यालय में आए और बच्चों को पढ़ा रहे सहायक अध्यापक गांव से मनबढ़ो की टोली आ अरुण कुमार व नन्दलाल पर भद्दी गालियां देते हुए हमला कर दिया जिससे दोनों अध्यापक चोटहिल हो गए। विद्यालय में इस तरह दबंगों द्वारा किए गए हमले से स्कूल में अफरा तफरी मच गई और बच्चे जोर जोर से रोने लगे और चिल्लाने लगे आवाज सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले लेकिन तब तक अध्यापकों को मार पीट कर घायल कर दिया था और रजिस्टर फाड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकों मे आक्रोश व्याप्त हो गया और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय के साथ दर्जनों शिक्षक थाने पहुंचकर शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।पुलिस सहायक अध्यापक की तहरीर लेकर शिक्षकों को समझा बुझाकर और सख्त कार्यवाही करने का थाना जहाँगीर गंज पुलिस ने आश्वासन दिया है और मामले की जॉच पड़ताल में हरकत में पुलिस आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *