शिक्षक स्वस्थ समाज का निर्माणकर्ता, इसलिए सम्मान का हकदार- सुजीत कुमार साहू 

Spread the love

अंबेडकर नगर।  शिक्षक स्वस्थ समाज की नीव रखता है इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उक्त बातें बैंक ऑफ बड़ौदा तेन्दुआई कला के शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार साहू ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों सम्मानित करते हुए कहा। मालूम हो बैंक ऑफ बड़ौदा तेन्दुआई कला शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार साहू ने शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । जीजीआईसी तेंदुआइकला की प्रधानाचार्य रेखा, आश्रम पद्धति जयप्रकाश नारायण इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी एवं चित बहाल आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज पूरनपुर की प्रधानाचार्या सुषमा सिंह को सम्मानित करते हुए शाखा प्रबंधक ने उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चित बहाल आदर्श बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य डा सुषमा सिंह शाखा प्रबंधक द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया कहा कि ऐसे सम्मान हमारा हौसला बढ़ाते हैं तथा समाज के प्रति कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक के साथ उप शाखा प्रबंधक देवाशीष केसरवानी, रितेश सिंह, ओम कुमार काजी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *