छोटी दीपावली पर विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 

Spread the love

आलापुर अम्बेडकर नगर। दीपोत्सव के दीपों में सजा सामाजिक समरसता का संदेश देती आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया औरअपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर मिष्ठान वितरण किया। मालूम हो छोटी दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रंगोली सजाकर  स्व-गणना के प्रति जागरूक किया गया तो विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। चित बहाल आदर्श बालिका इण्टर कालेज पूरनपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा सिंह एवं ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित मे प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने रंगोली प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता संरक्षक लालमणि गोंड के साथ छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को उनकी रंगोली पर अंक निधारित कर बच्चो को पुरस्कृत किया गया। छोटी दीपावली एवं धनतेरस के उल्लासपूर्ण वातावरण में छात्र छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं,सामाजिक एकता और सुविचार के सन्देश को रंगोली चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने धनतेरस एवं छोटी दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मिष्ठान वितरण किया और बच्चो से सुरक्षित दीपावली मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *