32 किसानों को निःशुल्क चना और सरसों का बीज वितरित

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र।स्थानीय बीज गोदाम परिसर में रबी सीजन के तहत क्षेत्र के 32 पात्र किसानों को निःशुल्क चना और सरसों के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। सरकार की इस कल्याणकारी योजना का उद्देश्य क्षेत्र में दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की लागत को कम करना है। इस अवसर पर बीज गोदाम प्रभारी नागेश्वर प्रसाद, कृषि रक्षा रसायन प्रभारी साजन कुमार, प्राविधिक सहायक चंद्रशेखर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कोमल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से रबी फसलों की बुवाई के लिए बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित हुए। अधिकारियों ने किसानों को बीज वितरण करने के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई करने और फसल सुरक्षा के संबंध में जरूरी तकनीकी जानकारियां भी साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *