वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही उत्तर प्रदेश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

Spread the love

बाबा विश्वनाथ की नगरी से देश की राजधानी तक वंदे भारत स्लीपर का सफर, आधुनिक रेल यात्रा के नए अनुभव की शुरुआत

31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से होगा उद्घाटन

प्रयागराज। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी से देश की राजधानी दिल्ली तक अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के माध्यम से आधुनिक रेल यात्रा का नया अनुभव जुड़ने जा रहा है। लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वाराणसी से नई दिल्ली के मध्य नईवंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेसट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है। इस ट्रेन का उद्घाटनशनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन से ‘उद्घाटन स्पेशल ट्रेन (ट्रेन सं. 02527)’ के रूप में किया जाएगा।
इस विशेष रेल सेवा से काशी, संगम नगरी प्रयागराज, औद्योगिक नगरी कानपुर, ऐतिहासिक अलीगढ़ और गाजियाबाद के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी तक रेल संपर्क का एक नया विकल्प मिलेगा।
आधुनिक रेल सुविधाओं और स्लीपर यात्रा के नए अनुभव के साथ यह विशेष ट्रेन काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच संपर्क को एक नई पहचान देगी। यह सफर केवल शहरों को जोड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि बदलते भारत की आधुनिक रेल यात्रा की एक झलक भी है।
इस उद्घाटन विशेष ट्रेन से संबंधित मुख्य विवरण इस प्रकार हैं-

  1. गाड़ी संख्या 02527 बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन विशेष-
    • उद्घाटन की तिथि:31.10.2026 (शनिवार, बनारस से प्रस्थान)
    • उद्घाटन विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच

समय सारणी-
गाड़ी संख्या 02527 बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन विशेष
बनारस (BNRS):प्रस्थान 16:15 बजे।
प्रयागराज (PRYJ):आगमन 18:00 बजे तथा प्रस्थान 18:05 बजे।
कानपुर सेंट्रल:आगमन 20:05 बजे तथा प्रस्थान 20:10 बजे।
अलीगढ़:आगमन 23:20 बजे तथा प्रस्थान 23:22 बजे।
गाजियाबाद:आगमन 01:10 बजे तथा प्रस्थान 01:15 बजे।
नई दिल्ली (NDLS):आगमन 02:00 बजे।
नोट: नियमित ट्रेन संचालन की समय-सारणी एवं तिथियों की सूचनाबाद में जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *