अहरौरा, मिर्जापुर। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है सुबह हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है तो कभी कभी तेज बरसात होने लग रही है। बे मौसम बरसात होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है वही हवा चलने से कई स्थानों पर धान की खड़ी फसल लोट गई है जिससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही मौसम के अचानक करवट लेने से ठंडक बढ़ गई है। और हवाओ में शीतलता आ गई है खुले में बाइक से चलने से ठंड लग रही है। किसान राजकुमार सिंह ने बताया की अगैती धान की फसल की कटाई और पिटाई चल रही है चक्रवाती तूफ़ान के कारण हो रहे बरसात से धान की कटाई और पिटाई दोनों प्रभावित हुई है। खेतों में पड़ी फसल को नष्ट होने की चिंता है। कई स्थानों पर धान की खड़ी फसल लोट गई है।
अर्नब तूफान के कारण सुबह से हो रही है बरसात, किसानों को धान की फसल नष्ट होने की चिंता
