वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर पार्टी का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
यह जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और एकजुटता का परिणाम है। लगातार दूसरी बार जनता का विश्वास प्राप्त करना आशुतोष सिन्हा के प्रति स्नातक मतदाताओं के भरोसे को दर्शाता है। इस अवसर पर आशुतोष सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे तथा युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों के हितों के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाएँगे।
समाजवादी पार्टी की यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और जनहित की राजनीति को और मजबूत करेगी। आशुतोष सिन्हा को इस शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देने वाले गणमान्यों में सर्वश्री अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी प्रमुख रहे।
