एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में मूल मूल्य अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान के विश्वेश्वरैया हॉल में कर्मचारियों के लिए “आपसी सम्मान एवं विश्वास” विषय पर एक संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने किया। उन्होंने वास्तविक जीवन की परिस्थितियों, विचारोत्तेजक केस स्टडी और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से इस मूल मूल्य के महत्व को समझाया। मेंटीमीटर के माध्यम से लाइव संवाद और दृश्य प्रस्तुतीकरण का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
डॉ. त्रिपाठी ने विभिन्न परिस्थितियों और संवाद के माध्यम से बताया कि आपसी सम्मान एवं विश्वास एनटीपीसी के मूल मूल्यों की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि ये मूल्य मजबूत टीमों, प्रभावी संवाद, बेहतर सहयोग और संगठनात्मक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करते हैं। कार्यशाला की व्यावहारिक एवं सहभागिता पूर्ण शैली को कर्मचारियों ने सराहा।
इस अवसर पर प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं आपसी सम्मान और विश्वास के मूल मूल्य चैंपियन ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला के संचालन तथा कर्मचारियों को इन मूल्यों को अपने दैनिक व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु डॉ. त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *