एनसीएल अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026-27 अमलोरी परियोजना  में हुई सम्पन्न

Spread the love

सांस्कृतिक विधाओं में निगाही रहा विजेता, सीडब्ल्यूएस रहा उपविजेता

सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 अमलोरी  परियोजना में सम्पन्न हुई। 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2026  तक आयोजित इस  तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता  में  एनसीएल के 12 क्षेत्र व इकाइयों से 229  प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह के दौरान कंपनी जेसीसी सदस्य- सीएमएस से  अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से नीतीश कुमार, एचएमएस से  बी. एन. सिंह, सीएमओएआई से एस. के. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (अमलोरी ), संजीव कुमार, परियोजना जेसीसी सदस्य,  एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

इस प्रतियोगिता के दौरान अंकों के आधार पर निगाही क्षेत्र की टीम ओवरऑल विजेता तथा केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) की टीम उपविजेता रही | प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, फिल्मी संगीत तथा तबला, बांसुरी, माउथ ऑर्गन, गिटार, सिंथेसाइज़र, वायलन, सितार आदि वाद्य यंत्रों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। हास्य प्रसंग और ऑर्केस्ट्रा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान 12 टीमों द्वारा कुल 29 रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी और कथक नृत्य शैलियों की उत्कृष्ट झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *