एक नवंबर को आयोजित होगा विधिक सहायता शिविर 

Spread the love

चन्दौली । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक एक नवंबर को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में आज  26 अक्टूबर को विकास खण्ड धानापुर चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन सीमा विश्वकर्मा, आई0एफ0एफ0सी0ओ0० दिग्विजय सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग रामनिवास दूबे, समाज कल्याण ए0डी0ओ0 सौरभ सिंह, पंचायती राज संजीव सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानापुर अंकित राय, आई०सी०डी०एस० विभाग आ०बा० कार्यकत्री सुनीता, कृषि विभाग राघवेन्द्र यादव तथा अन्य विभाग सम्मिलित रहे। उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *