उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में वाॅकथाॅन, हस्ताक्षर अभियान नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में वाॅकथाॅन, हस्ताक्षर अभियान जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया । ज्ञात होगा आज सुबह समय प्रातः 7:00 बजे सतर्कता जागरूकता विषय पर वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। यह वाकाथन में सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय (संगम परिसर) से शुरू होकर रेलगांव रेलवे कॉलोनी में स्पंदन अधिकारी क्लब तक की गयी।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक नेतृत्व में एवं विपुल कनौजिया, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने कार्यक्रम में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलायी। शपथ के तहत प्रतिज्ञा की गई कि सभी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये निर्बाध रूप से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी विपुल कनौजिया सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में भ्रष्टाचार पर संगम परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी व आगरा मंडलों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। सतर्कता विभाग की टीमें मुख्यालय एवं सभी मंडलों में भी सतर्कता संबंधी सर्कुलरों एवं नियमों के बारे में प्रचार कर रही है।
