ट्रेलर का अचानक ब्रेक लेने से बस की हुई टक्कर पांच यात्री घायल

Spread the love

म्योरपुर, सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार सुबह देवरी-बबनडीहा गांव के पास करीब आठ बजे के आस पास म्योरपुर की ओर से बीजपुर  की ओर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही सवारियों से भरी बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में छत्तीसगढ़ की मुसर्रत खातून (25), काचन की रुखसार (25), म्योरपुर की नेहा (19), रेणुकूट की तराना बानो (24) और काचन के अशोक (50) शामिल हैं। डॉक्टर संजीव बिंद ने उनका इलाज किया। मुसर्रत खातून की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बस रेणुकूट से अंबिकापुर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *