एशियन योगासन चैंपियन चन्दन बिन्द का जनसहायता हास्पिटल में भव्य स्वागत 

Spread the love

रामनगर, कटरिया । एशियन योगासन चैंपियनशिप दुबई मे मिर्जापुर के खिलाड़ी चंदन बिन्द ट्रेडिशनल सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल लाने के बाद जन सहायता हॉस्पिटल कटरिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इनको माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाने का काम किया गया।

दुबई में आयोजित योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 अगस्त तक किया गया था ।इसमें कुल 14 देशों ने भाग लिया था। इसमें अपने देश के मिर्जापुर जनपद के पिपरिया, महामलपुर,निवासी रामजस बिंद का पुत्र चंदन बिन्द ने ट्रेडिशनल सीनियर वर्ग मे गोल्ड मेडल और आर्टिस्टिक पेयर सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश को गौरवान्वित करने का काम किया। वही बीएलडब्ल्यू में 17 अगस्त को आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में 8 से 10 वर्ष की उम्र में वाराणसी के राकेश बिंद का पुत्र नमन बिन्द ब्रांच मेडल लाकर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र बिन्द डॉक्टर ने दोनों खिलाड़ियों को अपने समाज के साथ माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने का काम किया। कहाकि ऐसे खिलाड़ी गांव से निकलकर परिवार समाज और देश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं ।इनका हौसला हम सभी को मिलकर बढ़ाने की जरूरत है। सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी अरविन्द पटेल, शोएब अख्तर, रामचंद्र बिन्द, बलदेव पहलवान ,बृजेश बिन्द,विनोद बिन्द, भोला बिन्द, मनोज, सुनील पाल ,वसीम अहमद, जयसिंह यादव ,दहारी बिन्द, विजय बिन्द, देवेंद्र प्रजापति, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *