सोनभद्र, सिंगरौली।बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम)-2026 के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल को बालिकाओं के
लिए एक आकर्षक एवं मनोरंजक मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम ने प्रतिभागी बालिकाओं के
जीवन में खुशी, उत्साह और आश्चर्य के रंग भर दिए। प्रसिद्ध जादूगर योगेन्द्र योगी (योगी मैजिक वर्ल्ड) ने अपनी
अद्भुत जादुई प्रस्तुतियों, रोमांचक भ्रमकारी कलाओं एवं संवादात्मक कार्यक्रमों से बालिकाओं एवं संकाय सदस्यों को
मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने जादू के विभिन्न करतबों का भरपूर आनंद लिया और पूरा सभागार
हँसी, तालियों एवं उत्साह से गूंज उठा।

इस अवसर पर संजीब कुमार साहा,परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही
एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम),एस.के.सिन्हा,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम),डॉ. बी.
के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा), चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ),शिल्पा कोहली,
महासचिव (सुहासिनी संघ), उमा सुरेश, प्रभारी (बाल भवन),निशी सिन्हा, प्रभारी (कल्याण प्रकोष्ठ),
रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख, मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),प्रणव वर्मा,अपर
महाप्रबंधक (मानव संसाधन),कामना शर्मा,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा माहताब आलम, उप
महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नियमित प्रशिक्षण
एवं शिक्षण सत्रों के बीच आयोजित इस मैजिक शो ने बालिकाओं को एक आनंददायक एवं रचनात्मक अनुभव प्रदान
किया तथा उनके जेम-2026 के सफर में एक अविस्मरणीय स्मृति जोड़ दी।
