किसानों ने गेहूं की बुआई 10 दिन पूर्व करने का लक्ष्य रखा
अहरौरा, मिर्जापुर। किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की बैठक मंगलवार को क्षेत्र के जरगो जलाशय पर यज्ञ हवन पूजन के साथ शुरू हुई बैठक में किसानों ने गेहूं की बुआई 10 दिन पूर्व करने का लक्ष्य रखा वही 25 अक्टूबर से जरगो जलाशय से संचालित सभी नहरों को बंद करने का निर्णय लिया गया।
जरगो जलाशय पर किसान कल्याण समिति की आयोजित बैठक में क्षेत्र में सिंचाई की स्थिति की समीक्षा की गई इसके अच्छे मौसम को देखते हुए इस वर्ष 10 दिन पहले रवि की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया । इसी बीच धान की खेतों में सिंचाई का कार्य पूर्ण हो जाने पर जरगो कमाण्ड की सभी नहरों को 25 अक्टूबर से बंद करने की निर्णय हुआ । बैठक में सरदार अजीत सिंह ,कंचन सिंह ,प्यारे लाल मौर्य ,लल्लन सिंह, चिरंजीव सिंह ,त्रिभुवन सिंह, रामनाथ सिंह, कमलेश सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
