बारा। मंगलवार को एनटीपीसी अंता में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना परिसर में स्थित हेलीपेड पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख नरेन्द्र नाथ सिन्हा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेघनाथए कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन करते समय आकर्षक आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एनटीपीसी सांस्कृतिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें कोटा की ओर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिन्हा ने दशहरा पर्व पर उपस्थित जनसमूह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का यह पर्व विजयदशमी का त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएए ऐसी शुभकामनाएं हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने मेले एवं रावण दहन का परिवार सहित खूब आनंद उठाया। इस उत्सव ने न केवल असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनायाए बल्कि एनटीपीसी परिवार और स्थानीय समुदाय के बीच एकता का भी प्रतीक रहा।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विपिन देशमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बृजेश जैन, अपर महाप्रबन्धक (ईएम) संदीप कुमार सिंह चंदेल, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (संविदा एवं सामग्री) अभिताभ सूत्रधार, सहायक कमाण्डेंट के औसुब बी एल मीणा, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा, श्रीमति मौसमी सिन्हा, उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख एवं सदस्याएं के साथ साथ विशाल जनसमूह उपस्थित था।
