अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के रोशनहर न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में हुई। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक संकूल अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया इसके बाद सर्व प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमे सीनियर बेसिक विद्यालय का मुकेश प्रथम, कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर का पीयूष द्वितीय रहा।

सौ मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक का मुकेश प्रथम कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर कृष्णानन्द द्वितीय,400 मीटर दौड़ में कृष्णानंद प्रथम राजबाबू द्वितीय,600 मीटर दौड़ में पवन प्रथम पियूष द्वितीय, प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर की मनीषा प्रथम सीनियर बेसिक विद्यालय की विधि पांडेय द्वितीय ,200 मीटर में विधि पांडेय प्रथम ऋजु यादव द्वितीय,400 मीटर दौड़ में मनीषा महमूदपुर प्रथम, सीनियर बेसिक की ऋजु यादव द्वितीय स्थान पर रही।लंबी कूद बालिका वर्ग में महमदपुर की मनीषा प्रथम, अंजली द्वितीय स्थान पर रही।ऊँची कूद में मनीषा प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर रही।
प्राथमिक संवर्ग बालक में 50 मीटर दौड़ में अहरौरा डीह का अंश गुप्ता प्रथम बिन्दपुरवा का अजय द्वितीय स्थान रहे।100 मीटर दौड़ में अहरौरा की अंशु गुप्ता प्रथम, बिन्दपुरवा का अजय द्वितीय स्थान पर रहा,400 मीटर दौड़ में बिन्दपुरवा का अजय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अहरौरा प्रथम का मनीष द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में अहरौरा डीह की रोशनी प्रथम, अहरौरा प्रथम की प्रीति द्वितीय स्थान पर रही।100 मीटर दौड़ में अहरौर प्रथम की साधना प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रामपुर की संध्या द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अहरौरा प्रथम की साधना प्रथम, शियूर की रोशनी भारती द्वितीय स्थान पर रही।
विजेता बच्चों को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर नोडल शिक्षक संकूल अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में संकूल शिक्षक शिवेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अब्दुल कयूम, सहित प्रधानाध्यापक जितेन्द्र बहादुर सिंह, आनन्द कुमार गुप्ता, चन्द्रमा सिंह,रमेश कुमार, महेन्द्र,सुलेखा देवी, अर्चना, सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर न्याय पंचायत के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
