मातृ स्वास्थ्य एवं सुपोषण की दिशा में अल्ट्राटेक डाला की पहल, 50 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गईं सुपोषण किट

Spread the love

डाला, । स्वास्थ्य, सुपोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) स्वास्थ्य सुविधा पहल के अंतर्गत डाला एवं आसपास के क्षेत्रों की चिह्नित 50 गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को स्किल ट्रेनिंग सेंटर, डाला में किया गया। यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशानिर्देशन तथा मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुभाष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विंध्या लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा प्रिया हिवरेकर एवं क्लब की पदाधिकारी प्राची जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रिया हिवरेकर ने गर्भवती महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, समय पर टीकाकरण कराने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को अपने एवं अपने शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की, प्राची जैन ने महिलाओं को इस अवसर पर शुभकामना दी एवं भविष्य में भी स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार और नियमित जांच करवाने की सलाह दी।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुभाष ने सुरक्षित मातृत्व के लिए संस्थागत प्रसव के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, आदित्य वेलनेस सेंटर के सीएमओ डॉ. मनोज पाठक ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्राची जैन भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर CSR प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि सुपोषण किट वितरण का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के बाद भी उचित पोषण मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक द्वारा इस प्रकार की पहल के माध्यम से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा भविष्य में भी मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में CSR अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर पवन जी , आशा -लीलावती , शीला ,सरस्वती , संजू ,सुमन , सुशीला , बेबी , अनुराधा , एवं प्रमिला  संगिनी -कुसुम लता ,एएनएम प्रमीला देवी एवं ओमप्रकाश उपस्थित थे । अल्ट्राटेक डाला सीमेंट वर्क्स की यह पहल सुपोषण, मातृ स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करते हुए स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु और सशक्त समुदाय के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *