एमएलसी चुनाव: दुद्धी क्षेत्र में बनाए गए  5 मतदान केंद्र, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Spread the love

स्नातक के लिए 3261 तो शिक्षक के लिए 335 मतदाता हैं पंजीकृत ,स्नातक मतदान के लिए 5 तो शिक्षक मतदान के लिए 3 मतदान केंद्र बने 

दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। दुद्धी तहसील क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 5 बूथ बनाए गए हैं। यह मतदान आगामी 23 अक्टूबर को सुबह से शुरू होगा।

दुद्धी में स्नातक मतदाता 1955 हैं जिनका मतदाता दुद्धी ब्लॉक के कमरा नं 1 व कमरा नं 3 में होगा। बीजपुर में एक मतदान केंद्र जिला परिषद प्रा वि बनाया गया हैं जहाँ 176 मतदाता मतदान करेंगे। उसी तरह बभनी में विकास खंड कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया हैं जहाँ 348 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि बीना में प्रा वि बीना को मतदान केंद्र बनाया गया हैं जहाँ 782 मतदाता मतदान करेंगे। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में कुल स्नातक मतदाता 3261 हैं जो आगामी 23 अक्टूबर को वाराणसी क्षेत्र के लिए स्नातक एमएलसी के लिए मतदान करेंगे। जबकि वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी के लिए तीन मतदान केंद्र बनाएँ गए हैं जिसमें विकास खंड कार्यालय दुद्धी जहाँ 131 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे जबकि बभनी  विकास खंड कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर 65 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे तो वहीं बीना प्रा वि में बने मतदान केंद्र पर 139 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र कुल 335 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं।

एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बूथों की जानकारी देते हुए बताया कि दुद्धी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख इलाकों में ये 5 बूथ तैयार किए गए हैं। इनमें मतदाताओं की संख्या को देखते हुए अकेले दुद्धी में दो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा बीजपुर, बभनी, बीना में एक-एक मतदान केंद्र (बूथ) बनाया गया है।

प्रशासन के अनुसार, सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *