जनजातीय आर्थिक उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक पहल: पिपरी में पहली बार SC/ST उद्यमिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

पिपरी, सोनभद्र। DICCI उत्तर प्रदेश एवं NSSHO के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र नगर पंचायत पिपरी, सोनभद्र में पहली बार SC/ST उद्यमिता एवं जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनजातीय एवं वंचित समाज को पारंपरिक आजीविका से आगे बढ़ाकर व्यवसाय एवं उद्यमिता की मुख्यधारा से जोड़ना, वित्तीय एवं औद्योगिक अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में  मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष DICCI उत्तर प्रदेश एवं  वैभव पाठक, NSSHO इंचार्ज, लखनऊ की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

विभागीय एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों में क्षेत्रीय जिला उद्योग कार्यालय से  राधेश्याम   ऋतुराज, LDM  सलाम बागे, NTPC सिंगरौली के DGM  संजीव, रिहंद के DGM  धर्मा नायक, NCL मुख्यालय सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक  अभिनव तथा हिंडाल्को से  सचिन  जीतू ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

 कन्हैया बाबू, अध्यक्ष बाबा साहेब अम्बेडकर महासभा;  नरेश वाल्मीकि, अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासंघ;  राजेश रावत, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ;  प्रदीप सिंह पिंटू, सभासद वार्ड नं. 1;  नितेश, सभासद वार्ड नं. 3 तथा नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष श्री दिग्विजय प्रताप सिंह (NIS) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ सदस्य  देव मणि सरोज के निर्देशन में पिपरी निवासी एवं सम्मानित पत्रकार  जी.के. मदान तथा उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। संचालन DICCI सदस्य श्री अरविंद कुमार जी ने किया। DICCI के अन्य सदस्य  सुधाकर, अमित, डिंपल, मंजीत, सुमन, रजत एवं भारती भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 110 उद्यमियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न विभागों से योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं एवं व्यवसाय के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।  मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष DICCI उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में संपन्न यह आयोजन जनजातीय समाज को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी, रोजगार सृजक एवं आर्थिक विकास का भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *