चंदौली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 12 अक्टूबर 2027 को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम० वेयरहाउस को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और वीडियोग्राफी के बीच खोला और बंद किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मशीनों की ‘फर्स्ट लेवल चेकिंग’ (FLC) के उद्देश्य से पूरी की गई। इस दौरान वेयरहाउस के भीतर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वेयरहाउस को खोलने और बंद करने की निर्धारित प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधियों में शामिल हैं।
उदित नारायण पटेल (जिलाध्यक्ष, अपना दल एस), राकेश सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस), संदीप सिंह (जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी), हरेराम पाण्डेय (सदस्य, भारतीय जनता पार्टी), सत्यनारायण राजभर (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), अजीत कुमार भारती (विधानसभा अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी) उन्होंने बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा से जुड़ी सभी मानक प्रक्रियाएं भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल के अनुसार संचालित होती हैं। इस संबंध में कोई भी नागरिक या राजनीतिक दल अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.eci.gov.in/evm-vvpat का अवलोकन कर सकता है।
