एनटीपीसी मौदा को विद्युत अनुरक्षण में सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

नागपुर। एनटीपीसी मौदा को विद्युत अनुरक्षण एवं परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए वर्ष 2025-26 का “सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन विद्युत अनुरक्षण विभाग पुरस्कार” प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक रायपुर में आयोजित हेड ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस वर्कशॉप 2026-27 के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी के कॉर्पोरेट ऑपरेशन सर्विसेज (COS) इलेक्ट्रिकल समूह द्वारा दिया गया। एनटीपीसी मौदा की ओर से यह पुरस्कार अनिल कुमार, अपर महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) ने प्राप्त किया।

यह सम्मान एनटीपीसी मौदा के विद्युत अनुरक्षण विभाग द्वारा उपकरणों की उच्च विश्वसनीयता सुनिश्चित करने, प्रभावी अनुरक्षण पद्धतियों को अपनाने, संयंत्र की उपलब्धता बढ़ाने तथा सुरक्षा मानकों का उत्कृष्ट रूप से पालन करने के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विभाग द्वारा पूरे वर्ष प्रदर्शित समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रमाण है। एनटीपीसी मौदा प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्युत अनुरक्षण विभाग के सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा स्टेशन के सतत और श्रेष्ठ प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *