राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा 

Spread the love

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर,2026 को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। करमा क्षेत्र के पापी (करकी माइनर) स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कालेज मे आयोजित सभा में जिले के ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाएगा। पार्टी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है और आम सभा में अधिक से अधिक लोगो से पहुंचने की अपील की है। राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दिया। उन्होने बताया कि सांसद संजय सिंह शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसके साथ ही विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित किसानो के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि जनपद मे सामाजिक अन्याय, दलितों और आदिवासियो के उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर भी सांसद अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने का मुद्दा भी सभा में उठेगा। काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला प्रभारी सुनील पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान जिला संयुक्त महासचिव जसवंत कुमार मौर्य, कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *