मानव शरीर अनमोल है इसी शरीर के माध्यम से परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग खोजा जा सकता है – पंकज महराज 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपनी 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 51 वें पड़ाव पर क्षेत्र के बन इमलिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा की मानव शरीर अनमोल है इसी शरीर के माध्यम से परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग खोजा जा सकता है। 

इसलिए मनुष्य को मेहनत और ईमानदारी से आजीविका कमाने के साथ आत्मकल्याण के लिए भी समय निकालना चाहिए। उन्होंने सुरत-शब्द योग (नाम-योग) की साधना, सुमिरन, ध्यान और भजन के महत्व को विस्तार से समझाते हुए नियमित साधना करने की अपील की।पंकज महराज ने कहा कि संत-महात्मा समय-समय पर परमात्मा के नाम का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त जीवन अपनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जनजागरण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *