प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा एवं सीट उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कानपुर सेंट्रल और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) के मध्य संचालित विशेष रेलगाड़ी के डिब्बों की संरचना में स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के अन्तर्गत गाड़ी संख्या 04131 (कानपुर सेंट्रल – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल) में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाली सेवाओं में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है।
इसी क्रम में, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04132 (सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल – कानपुर सेंट्रल) में दिनांक 14 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली सेवाओं में भी एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। इसके पश्चात् इस ट्रेन की संशोधित कोच संरचना में 10 स्लीपर, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 09 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर/डी सहित कुल 24 डिब्बे शामिल रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे विस्तृत समय-सारणी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
