20 साल की निस्वार्थ सेवा के बाद शिक्षामित्र शारदा पटेल की भावुक विदाई

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र) प्राथमिक विद्यालय बावंझरिया (बीड़र) में शिक्षामित्र शारदा पटेल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह बेहद भावुक माहौल में संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग को अपने जीवन के अनमोल 20 वर्ष समर्पित करने वाले शारदा जी की विदाई के साक्षी बनने पूरा गाँव उमड़ पड़ा।
शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि उन्होंने कभी वेतन या सुविधाओं की चिंता नहीं की और उनका एकमात्र ध्येय बच्चों को शिक्षित करना रहा। विदाई की इस बेला पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुसई राम, सहायक अध्यापक चंद्रेश मौर्य, अनिल यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *