किसान यूनियन ने महेन्द्र सिंह टिकैत का 91 वाॅ जन्मदिन मनाया 

Spread the love

विंध्य एक्सप्रेस वे को स्थगित किए जाने की आवाज बुलंद किया 

अहरौरा, मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों के नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत 91 वाॅ जन्म दिवस क्षेत्र के सोनखरा गांव में हवन पूजन और पुष्पर्चन कर मनाया गया इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया।

चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के जन्मदिन के अवसर पर इकठ्ठा हुए किसानों ने क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्या जिसमें  विंध्य एक्सप्रेस वे के निकलने से किसानों की उपजाऊ भूमि बड़े पैमाने पर अधिग्रहण करने की प्रकिया की जा रही है को निरस्त करने के लिए आवाज बुलन्द की ।बैठक में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और तार को तत्काल दुरूस्त करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह  और संचालन वीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक सिद्धनाथ सिंह ,पंचम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,पंकज पटेल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *