किसान कल्याण केंद्र सकलडीहा में हुआ निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम

Spread the love

*सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख व जिला कृषि अधिकारी की मौजूदगी में 55 किसानों को मिले निःशुल्क बीज मिनीकिट*

चन्दौली। विकास खण्ड सकलडीहा के किसान कल्याण केंद्र सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख  अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव की उपस्थिति में 55 किसानों को चना, मटर एवं सरसों का निःशुल्क बीज दिया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख जी द्वारा प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने का उद्देश्य कृषि लागत को कम करना और पैदावार को बढ़ाना है। किसान कल्याण केंद्र के माध्यम से हमारी कोशिश है कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम किसान तक पहुंचे। सरकार की योजनाएं पूरी तरह से किसानों के हित में समर्पित हैं और हम हर स्तर पर किसानों के साथ खड़े हैं।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा किसानों को समय पर उन्नत किस्म के दलहन और तिलहन (चना, मटर एवं सरसों) के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस पहल से न केवल भूमि की उर्वरता शक्ति बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। कृषि विभाग की प्राथमिकता है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान को पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने बताया कि  बुकिंग के लिए किसानों को agriculture.up.gov.in पोर्टल पर बुकिंग के लिए आह्वान किया गया। उन्होंने कहा निशुल्क बीज की बुकिंग शत प्रतिशत हो गई है जिसका वितरण सभी ब्लाकों में किसानों को निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। इसके अलावा 50 प्रतिशत अनुदान वाले बीज भी 80 प्रतिशत के पास पहुंच गया है। किसान भाइयों से अनुरोध है की कृपया अपनी बुकिंग समय से कराकर लाभ प्राप्त करें। 

कृषक कांता सिंह ग्राम चकरिया, रंगनाथ दुबे ग्राम बरथरा कला, राम निवास पाण्डेय ग्राम नरैना, विजय शंकर प्रसाद ग्राम दिग्घी, विजय कुमार ग्राम पदुमनाथपुर, रामाश्रय ग्राम लेहरा, कपिलदेव सिंह ग्राम विशुनधरी, बाबूलाल यादव ग्राम फगुइया, राम कमल यादव ग्राम पीपरी, अजय सिंह ग्राम पिथापुर सहित अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे।  बीज वितरण के समय कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी कृषि विनय मिश्रा, रोहित, गौतम, प्रखर एवं प्रज्ञा भारती सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *