स्कूली बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने एनसीएल ने श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के साथ किया एमओयू

Spread the love

सोनभद्र के 10 हजार स्कूली बच्चों को मिलेगा पोषण का संबल

सोनभद्र, सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत स्कूली बच्चों के पोषण एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने हेतु श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के साथ एमओयू किया। इस पहल के अंतर्गत कंपनी की परिचालन परिधि में सोनभद्र जिले के 126 विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 10,000 विद्यार्थियों को एक वर्ष की अवधि तक प्रातःकालीन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। एनसीएल की इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। पौष्टिक आहार मिलने से बच्चों के स्वास्थ्य, सीखने की क्षमता एवं विद्यालय में नियमित सहभागिता में वृद्धि होगी।

इस दौरान एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर), राजीव रंजन और श्री  सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ओर से  आशीष भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए।  इसी कड़ी में एनसीएल की इस सीएसआर पहल के तहत न्याय पंचायत कुलडोमरी और कोटा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के बच्चों को सप्लीमेंट न्यूट्रिशन वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *