स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के तहत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Spread the love

भारत स्काउट एवं गाइड टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश* 

*मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान* 

*प्रयागराज मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर भी आयोजित किए गए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम* 

  प्रयागराज ।  स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 02 अक्टूबर को प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सतत व्यवहार का विषय है। रेलवे परिसरों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा आमजन की सहभागिता के संबंध में प्रभावी संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर भी स्वच्छता शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य  दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा  धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रेलकर्मी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। रेल प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्टेशनों, रेल परिसरों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *