पित्रों के तर्पण हेतु गया जाने का शिलशिला शुरु

Spread the love

अम्बेडकरनगर।  विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत गांवों से पितृ पक्ष में अपने पित्रों को हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार पानी देने पिंडदान करने वालों का गया ठाकुरद्वारा यात्रा पर जाने का सिलसिला जारी है। ग्राम सहबुद्दीनपुर से जगदेव मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी, धीरज गुप्ता,इटौंरी बुर्जुग से हरीलाल प्रजापति, अवधेश मिश्रा, गंगासागर से मालिंद तिवारी के साथ देवरिया बुजुर्ग बृजभानपुर निवासी चन्द्रमणि पांडेय पुत्र स्व, दीनानाथ पांडेय धार्मिक यात्रा गया ठाकुरद्वारा के लिए गाजे बाजे के साथ यात्रा पर गया स्थित प्रसिद्ध ठाकुरद्वारा के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए। धार्मिक यात्रा के दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने उन्हें विदा किया।  रवाना होने की जानकारी मिलते ही परिचितों एवं क्षेत्रवासियों के साथ सैकड़ो महिला, पुरुष एवं रिश्तेदारों ने यात्रा की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालु गांव में घूम घूम कर सभी के घरों पहुंचकर पुनीत अक्षत से सभी के घरों को पवित्र किया इस दौरान मित्रों शुभचिंतकों का मिलने और आशीर्वाद लेने वालों के तांता लगा रहा।

धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में असीम श्रद्धा देखी गई लोग जहां भी मिले श्रद्धा से उनके पीछे हो लिए और उन्हें विदा किया। इस दौरान शानू दूबे, बृजेश तिवारी, टिंकू तिवारी, अमरदीप गोंड, पप्पू पांडेय, सिंटू पांडेय, रमापति पांडेय आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। धार्मिक यात्रा पर निकले चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से गया जैसी धार्मिक यात्रा करने का सौभाग्य मिला है गया में दर्शन-पूजन करने से अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *