महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

प्रयागराज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दिवाकर द्विवेदी- प्रभारी जनपद न्यायाधीश व विनोद कुमार चौरसिया, नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व जनपद में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान के प्रथम चरण में जनपद के पांच विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कालेज में तहरीम खान,ए.सी.जे.एम.-02, अग्रसेन इंटर कालेज में अभय राजवंशी जे.एम.- 10, कुलाभास्कर आश्रम इंटर कालेज में दीपिका अत्री, ए.सी.जे.एम.- 16, कर्नलगंज इंटर कालेज में शैलजा मिश्रा, एसीजेएम-07 व राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में प्रतीक गुप्ता जे.एम.-05, गोमती इंटर कालेज फूलपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज फूलपुर में कामेन्द्र नाथ चौधरी पीठासीन अधिकारी ग्राम न्यायालय फूलपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई यह जानकारी परमानन्द मिश्रा,वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *